आज क्लैरा स्वैन मिशन अस्पताल बरेली में डॉ उमेश गौतम के निर्देशन में चल रहे द रेस्पान्सिबल इन्वर्शियन द्वारा "इंसानियत की दीवार" प्रोजेक्ट का उद्घघाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ बीजेपी क्षेत्रीय संघटन मंत्री भवानी सिंह ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरुरतमंद व्यक्तियों की सहायता करना है। "इंसानियत की दीवार" को 'हम से तुम तक' और 'वस्त्रदान सबका कल्याण' विचार के साथ आरम्भ किया गया है।
शहर में जरुरतमंद लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रति व्यक्ति एक से दो कपड़े निशुल्क ले जा सकते हैं। इस अवसर पर भवानी सिंह जी ने कहा कि नर सेवा, नारायण सेवा के समान है। उन्होंने द रेस्पान्सिबल इन्वर्शियन और उमेश गौतम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, यह एक एैसा कदम है जो समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।
द रेस्पान्सिबल इन्वर्शियन क्लब के सीइओ डॉ उमेश गौतम ने कहा कि मेरा प्रयास है कि बरेली शहर में कोई भी व्यक्ति फटे कपड़ों में न दिखे। एैसे किसी भी व्यक्ति की सहायता हेतु "इंसानियत की दीवार" हम से तुम तक बनाई गई है। कोई भी व्यक्ति यहां से निशुल्क कपड़े प्राप्त कर सकता है। शहर के अन्य इच्छुक व्यक्ति भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं और समाज सेवा के प्रतिभागी बन सकते हैं।
द रेस्पान्सिबल इन्वर्शियन क्लब इससे पहले इन्वर्टिस विश्वविद्यालय कैंपस में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर चुके हैं। जिसमे रिकार्ड ब्लड डोनेशन के लिए सीइओ डॉ उमेश गौतम को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र भी मिला था। इस कार्यक्रम के बाद समाज सेवा से जुड़े अगले कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।