फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रंगदारी नहीं दी तो ‘तोहफा’ लेने के लिए तैयार रहो'

Sun, 20 Apr 2014 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी के नाम पर अर्दली बाजार के एक डॉक्टर से तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने शनिवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले डॉक्टर के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को मुख्तार अंसारी का दाहिना हाथ बताते हुए तीन लाख की रंगदारी मांगी।

रंगदारी की रकम बताए गए अकाउंट नंबर में जमा करनी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

रंगदारी ने देने पर मिली धमकी

डॉक्टर ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार की सुबह उनके मोबाइल पर फिर उसी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने फिर मुख्तार का नाम लेते हुए धमकाया कि रंगदारी नहीं दी तो ‘तोहफा’ लेने के लिए तैयार रहो।

धमकी से परेशान डॉक्टर शिकायत लेकर कैंट थाने पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट विपिन राय का कहना है कि जिस नंबर से कॉल आई थी, वह स्विच आफ है।

सर्विलांस की मदद ली जा रही है। नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें