फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अयोध्या में रावण’ ने खोली घोटालों की पोल

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लंबे समय से विवाद के चलते टल रहे विभागीय घोटाले पर आधारित ‘अयोध्या में रावण’ नाटक का मंचन बुधवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में हुआ। सत्य पथ रंग मंडल की ओर से मंचित नाटक संस्कृति विभाग के एक विभाग में लंबे अरसे से चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों पर केंद्रित रहा। नाटक का निर्देशन रंगकर्मी मुकेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलीला करवाने वाले विभाग लंका शोध संस्थान के अधिकारी यशपाल पर बीते समय में इन्हीं रामलीलाओं में हुए घोटालों की जांच चल रही है। प्रेस, मीडिया उसकी करतूतों की धज्जियां उड़ा रही हैं, लेकिन विभाग मंे ऊपरी पहुंच के चलते उसका कोई भी कुछ बिगड़ नहीं रहा है। इसी बीच संस्थान को ‘कैफई महोत्सव’ और अमेरिका में रामलीला करवाने की मिली नई जिम्मेदारी के चलते वो किसी तरह सीता के किरदार के लिए गांव की युवती सांवली को तैयार करता है। इसी बीच पूरे मामले की जांच को पहुंचे संस्कृति विभाग के आला अधिकारी ‘लंकेश जी’ की एक नाजायज मांग को पूरा करने के लिए उसका पूरा गैंग सांवली पर जोर जबरदस्ती करता है। नतीजा सांवली जिम्मा उठाती है कि वो अपने गांव अयोध्यागढ़ी को रावण विहीन करके ही मानेगी। इसके बाद वो अपने बुजुर्ग दादा के साथ मिलकर आयोध्या के रावण यशपाल समेत उसके दल और आला अधिकारी का खात्मा कर डालती है। नाटक में भले ही निर्देशक ने विभागीय भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों के नाम और उनके कारनामों से पूरा मामला उकेरने की कोशिश की, लेकिन मुख्य किरदारों को छोड़कर कई किरदारों की संवाद अदायगी ने मजा किरकिरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें