फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर-व्यवसायी से मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बदमाशों ने फोन कर उप्र राजकीय निर्माण निगम के भंडार अधिकारी व एक महिला होटल व्यवसायी से दस-दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सर्विलांस सेल ने बुधवार को रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को धर दबोचा। आरोपियों के पास सेे दो सेलफोन और छह सिम कार्ड बरामद हुए हैं। उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में रहने वाले आरोपी टाइल्स लगाने के काम करते हैं। अफसर और होटल व्यवसायी के घर काम करने के दौरान रहन-सहन देख वसूली की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल प्रभारी नागेंद्र चौबे के मुताबिक 17 जुलाई को विकासनगर निवासी व उप्र राजकीय निर्माण निगम के भंडार अधिकारी कृष्ण कुमार व नाका में पीएस इंटरनेशनल होटल की मालकिन सरिता गर्ग को फोनकर दस-दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। दोनों ने एसएसपी जे रवींदर गौड से शिकायत की थी। जानकारी पर सर्विलांस सेल ने फोन नंबर सर्विलांस पर लेकर छानबीन शुरू की थी। इस दौरान फोन करने वाले बदमाशों की लोकेशन उन्नाव में पाई गई। पुलिस के कहने पर पीड़ितों ने रकम देने के लिए बदमाशों को लखनऊ बुलाया था। यहां पुलिस ने घेराबंदी को आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में उन्नाव में पुरवा के दली गढ़ी मोहल्ला निवासी शहाबुद्दीन व आसिर शामिल हैं। दोनों टाइल्स लगाने का काम करते हैं। आरोपियों ने कुबूला कि कृष्ण कुमार व सरिता गर्ग के घर काम करने के दौरान उनके मोबाइल नंबर लिए थे। आरोपियों के खिलाफ नाका कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें