फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की सुरक्षा को लेकर फौजी परेशान, मदद की गुहार

Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । सीमा पर सेना की हॉस्पिटल यूनिट में तैनात हवलदार दिनेश कुमार कुशवाहा अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर खासे परेशान हैं। दरअसल उन्होंने सुल्तानपुर रोड के हरिहरपुर में मकान बनाने का ठेका लखनऊ के डिप्टीगंज निवासी राम अचल सिंह को दिया। सशस्त्र सेना कार्मिक निधि से कर्ज लेकर चार लाख रुपये ठेकेदार को दिए और वह बीच में काम बंदकर भाग गया। अब भवन सामग्री बेचने वाला दुकानदार हवलदार दिनेश के परिवार को बकाया न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। हवलदार दिनेश के कमांडिंग ऑफिसर ने जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय को पत्र लिखकर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। शनिवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक में शिकायत आई तो हवलदार दिनेश के परिवार को सुरक्षा और उसके साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में संबंधित थाने की पुलिस भेजने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह गोसाईंगंज के सलीमपुर निवासी पूर्व सैनिक बजरंग प्रसाद ने छह बिस्वां जमीन के लिए 24 हजार रुपये बैनामा दिया था। यह जमीन उनकी जगह किसी और के नाम बैनामा कर दी गई। परेशान बजरंग प्रसाद ने भी जिला सैनिक बंधु की बैठक में फरियाद दर्ज कराई। बख्शी का तालाब निवासी पूर्व सैनिक राम सिंह चंदेल ने 13 बिस्वां जमीन की रजिस्ट्री 1993 में कराई थी। दबंगों ने 2004 में उनकी जमीन पर कब्जा कर चहारदीवारी खड़ी कर दी।
नहीं मिली आरटीआई से जानकारी
सूबेदार गुलाब सिंह 2010 में सिग्नल कोर से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने 28 नवंबर 2011 को बख्शी का तालाब ब्लॉक के ग्राम पंचायत खेसरावां में पिछली पंचवर्षीय योजना के तहत हुए काम और उसकेलिए जारी हुए फंड का ब्योरा आरटीआई के तहत मांगा था। उनको अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सूबेदार गुलाब सिंह ने इस मामले की शिकायत जिला सैनिक बंधु की बैठक में की।
विज्ञापन

नहीं हुई पिछली कार्रवाई
जिला सैनिक बंधु की बैठकों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस कितनी गंभीर है, इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिल गया। दिवंगत पूर्व सैनिक की पत्नी व बख्शी का तालाब निवासी शायरा बानो की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। जिला सैनिक बंधु की 23 मार्च की बैठक से यह शिकायत एसडीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी गई। अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बख्शी का तालाब केही नायक नरेंद्र सिंह की जमीन पर कब्जे के मामले पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मांगी कोटे की दुकानों की लिस्ट
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अवकाश प्राप्त) हृदय नारायण कौशल ने जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रशेखर ओझा को लखनऊ जिले में खाली पड़ी सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों की लिस्ट मांगी है। कर्नल हृदय नारायण ने बताया कि पूर्व सैनिकों को सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में आठ फीसद का आरक्षण है। उनको खाली दुकानों का आवंटन कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें