फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी तेजी से बढ़ी लखनऊ में शहरी आबादी

Fri, 12 Jul 2013 10:06 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चारों ओर गगनचुंबी इमारतें। हर सुख-सुविधा के साथ रिहाइशी कॉलोनी और अपार्टमेंट। चौड़ी सड़कें और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए फ्लाईओवर।
विज्ञापन


यह है लखनऊ का विकास और लगातार बढ़ रही आबादी की जरूरत पूरी करने की कवायद। हाल में जारी हुए जनसंख्या-2011 के आंकड़े इस विकास के साथ शहरी आबादी के बढ़ने की हकीकत भी दिखा रहे हैं।

लखनऊ जिले में शहरी आबादी ग्रामीण इलाकों से ज्यादा तेजी से बढ़ी। 2001 के आंकड़ों की तुलना में ग्रामीण और शहरी आबादी में वृद्धि का यह अनुपात करीब दोगुना है। आंकड़ों की बात करें तो 2011 में ग्रामीण आबादी जहां 16.9 प्रतिशत से बढ़ी, वहीं शहरी आबादी 30.9 प्रतिशत की तेजी से बढ़ती गई।
विज्ञापन


यह आंकड़ा पूरे प्रदेश से भी ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण जनसंख्या में जहां 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं शहरी आबादी में 28.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी ही दर्ज की गई।

शहरी आबादी में 15.7 प्रतिशत महिलाएं और 28.6 प्रतिशत पुरुषों की संख्या बढ़ी। शहरी आबादी बढ़ने में लखनऊ अन्य बड़े शहरों आगरा, मेरठ, वाराणसी से भी आगे है।

गाजियाबाद में शहरों में रहने वाले लोगों की संख्या जरूर लखनऊ से ज्यादा तेजी से बढ़ी। गाजियाबाद में शहरी आबादी की वृद्धि का प्रतिशत 73.3 रहा।

गौतमबुद्ध नगर जिले के आंकड़े सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। यहां शहर में रहने वाले लोग 120.3 प्रतिशत तक बढ़ गए। वहीं, ग्रामीण आबादी केवल 1.6 प्रतिशत की तेजी से ही बढ़ी।
विज्ञापन


जिलेवार जनसंख्या वृद्धि
जिला शहरी ग्रामीण
लखनऊ 30.9 16.9
आगरा 16.6 29.1
गाजियाबाद 73.3 1.4
वाराणसी 26.7 10.7
मेरठ 21.2 10.7
(नोट: आंकड़े 2001 से 2011 तक की तुलनात्मक वृद्धि के हैं)

लखनऊ की स्थिति
45,89,838 कुल आबादी
25.8 प्रतिशत की जनगणना 2001 से वृद्धि
66.2 प्रतिशत लोग शहरी आबादी का हिस्सा
63.6 प्रतिशत थी 2001 में शहरी आबादी

घनी हो गई बसाहट
लखनऊ जनपद में जनसंख्या घनत्व जनगणना 2001 में 1,443 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी था। यह आंकड़ा जनगणना 2011 में बढ़कर अब 1,816 प्रति वर्ग किमी हो गया। यानी प्रति वर्ग किमी जगह में 10 साल में 373 लोग बढ़ गए। इसने आवासीय समस्या बढ़ाने का काम भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें