फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तारीख से शुरू होगी सीपीएमटी काउंसलिंग

Fri, 12 Jul 2013 02:32 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएमटी-2013 काउंसलिंग 18 जुलाई से शुरू होगी। काउंसलिंग संजय गांधी पीजीआई, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज स्वरूप नगर कानपुर, एलएलएन मेडिकल कॉलेज लूथर रोड इलाहाबाद और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज गार्थ रोड मेरठ के टेलीमेडिसिन सेंटर पर होगी।
विज्ञापन


24 जुलाई तक चलेगी काउंसलिंग
अभ्यर्थी अपने नजदीकी काउंसलिंग सेंटर से ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। चारों मेडिकल कॉलेजों के काउंसलिंग सेंटर पर 16 और 17 जुलाई को अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। काउंसलिंग 24 जुलाई तक चलेगी।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार रैंक के हिसाब से आमंत्रित अभ्यर्थी अपने प्रमाण-पत्रों की जांच और रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी काउंसलिंग सेंटर पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


काउंसलिग की प्रक्रिया 10 बजे से शुरू होगी। प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने दिया जाएगा।

16-17 जुलाई को 1 से 500 रैंक तक के सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भूतपूर्व सैनिक आश्रित, विकलांग, एनसीसी, महिला उप श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जांचे जाएंगे।

18 जुलाई को इनकी काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस की सीटें अलॉट की जाएंगी।

यहां से मिल सकती है और जानकारी
एसजीपीजीआई, लखनऊ का टेलीमेडिसिन सेंटर 0522-2495235
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज स्वरूप नगर, कानपुर 0512-2535483
एलएलएन मेडिकल कॉलेज लूथर रोड इलाहाबाद 0532-2256507
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज गार्थ रोड मेरठ 0121-2760888

300 और 5000 करने होंगे जमा
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 300 रुपये और धरोहर राशि पांच हजार रुपये एक्सिस बैंक के खाता संख्या 053010100400732 में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के नाम जमा करना होगा।
विज्ञापन


बैंक से मिली रसीदें काउंसलिंग में लाना जरूरी है। काउंसलिंग का शिड्यूल वेबसाइट www.upcpmt2013.in और www.updgme.in पर भी देखा जा सकता है।

काउंसलिंग शिड्यूल
रैंक प्रमाण-पत्रों की जांच तारीख
1-500 16-17 जुलाई 18 जुलाई
501-900 17-18 जुलाई 19 जुलाई
901 से 1701 18-19 जुलाई 20 जुलाई
1701-3500 19-20 जुलाई 21 जुलाई
3501-5000 20-21 जुलाइ 22 जुलाई
5001 से 8000 21-22 जुलाइ 23 जुलाई
स्टेट रैंक एक से सभी अभ्यर्थी 22-23 जुलाई 24 जुलाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें