फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सीखा सरकारी स्कूलों की बेहतरी का तरीका

Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ (ब्यूरो)। महाराष्ट्र के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के संचालन में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) सक्रिय भूमिका निभाती है। इसी का नतीजा है कि स्कूल में जहां बच्चों की उपस्थिति 90 से 95 प्रतिशत तक है वहीं, स्कूल बेहतर शिक्षा के केंद्र बनकर उभर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल चलाने वाली एसएमसी की कार्यप्रणाली को समझने के लिए महाराष्ट्र गया प्रदेश का एक विशेष दल बुधवार को लौट आया। दल में राजधानी के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) महेंद्र सिंह राणा के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सर्वदानंद भी शामिल थे। दल ने मंबई म्यूनिसिपल काॅरपोरेशन और रायगढ़ के दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें