लखनऊ (ब्यूरो)। क्राइम ब्रांच ने बुधवार को बादशाहनगर चौराहे के पास माज हत्याकांड के फरार आरोपी संजय राय के भाई को दबोच कर महानगर कोतवाली में दाखिल करा दिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त सेलफोन व सरकारी सिम बरामद किया गया है। पुलिस की मानें तो सेलफोन व सिम से संजय ने कई बार शूटरों से बात की थी।
एएसपी (क्राइम) रविंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, हत्याकांड में नाम आने पर संजय सरकारी पिस्टल, सेलफोन व सीयूजी सिम समेत फरार हो गया था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कुछ लोगों को दबोचा गया। उन्होंने कुबूला कि संजय का सेलफोन व सिम उसके ठेकेदार भाई अजय राय के पास है और वह महानगर क्षेत्र में है। पुलिस टीम ने अजय को बादशाहनगर से दबोच लिया।