फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की ट्रेनों में सिर्फ दो स्लीपर बोगियां

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
d अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लखनऊ । चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए लखनऊ से रोजाना दो नियमित ट्रेनों के बावजूद वेटिंग से कोई राहत नहीं मिल रही है। केवल ट्रेन 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस पर ही 90 फीसद से अधिक यात्रियों का भार आ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि लखनऊ जंक्शन से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन 15011 में अब भी शयनयान श्रेणी की केवल दो बोगियां ही दौड़ रही हैं।
ट्रेन 15011 पहले लखनऊ से सहारनपुर तक चलती थी। उस समय इसकी मांग कम होने के कारण 12 बोगियों वाली इस ट्रेन में शयनयान की दो, एसी तृतीय की एक और जनरल श्रेणी की नौ बोगियां लगती थीं। पिछले वर्ष ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक कर दिया गया। इसके बाद केवल एसी द्वितीय की बोगी ही बढ़ाई गई। शयनयान श्रेणी में अधिक वेटिंग के बावजूद केवल दो बोगियों में ही यात्रियों को जमीन पर बैठकर सफर करना पड़ता है। उधर दूसरी ओर चारबाग स्टेशन से जाने वाली ट्रेन 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। बुधवार को सहारनपुर में हुई पीसीएस परीक्षा के लिए इस ट्रेन में छह अतिरिक्त बोगियों का इंतजाम कराया था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राधेश्याम का कहना है कि ट्रेन में बोगियों की संख्या को बढ़ाने के लिए मुख्यालय में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टर को आरपीएफ ने पकड़ा, खड़ी रही ट्रेन
मंगलवार रात एक बजे शहीद एक्सप्रेस के ड्राइवर का बक्सा पहुंचाने जा रहे पोर्टर को आरपीएफ ने पकड़ लिया। बक्सा न पहुंचने पर जब हड़कंप मचा तब जाकर पोर्टर को छोड़ा जा सका। इस बीच शहीद एक्सप्रेस 45 मिनट खड़ी रही। ट्रेन 14649 शहीद एक्सप्रेस रात 12:55 बजे चारबाग स्टेशन पहुंची थी। इसके ड्राइवर का बक्सा लेकर पोर्टर चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म एक से जा रहा था तभी वहां तैनात आरपीएफ के एक उपनिरीक्षक ने उसे पकड़ लिया। ड्राइवर ने बक्सा न आने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से सूचना आरपीएफ के पास पहुंची तब जाकर पोर्टर को छोड़ा गया। रेलवे ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उधर, रायबरेली के पास बनी रेलवे स्टेशन का गेट संख्या 121 खराब हो गया। इसके चलते लखनऊ आ रही पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, वाराणसी इंटरसिटी और प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर, सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें