फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते ड्राइवर ने की खुदकुशी

Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा में मंगलवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मृतक ड्राइवर केपिता ने बेटे की पत्नी व घरवालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं, एसओ तालकटोरा के मुताबिक, छानबीन में घर से एक डायरी मिली है। जिसमें मृतक ने पत्नी, सालियों व सास-ससुर द्वारा प्रताड़ित करने की बात का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस को पिता की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस केमुताबिक, तालकटोरा के बाउली आलमनगर निवासी अशोक निगम की न्यू हैदरगंज में सीमेंट-मौरंग की सप्लाई की दुकान है। अशोक के मुताबिक, उसका बड़ा बेटा आनंद कुमार निगम(30) पेशे से ड्राइवर है। जबकि छोटा बेटा शितांशु उसके साथ दुकान पर बैठा था। सवा साल पहले बेटे आनंद की शादी बालागंज निवासी पप्पू की बेटी रूपाली से शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों आए दिन झगड़ा होता रहता था। कुछ दिनों से उसकी दो सालियां भी घर में थीं। रविवार रात को अशोक व उसकी पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ था। अगले दिन सुबह दुकान जाने से पहले भी दोनों झगड़ा चल रहा था। सुबह 11 बजे उसे सूचना मिली कि अशोक ने कमरे में दुपट्टे के सहारे धन्नी से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर पिता अशोक छोटे बेटे के साथ घर पहुंचा व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पिता का कहना है कि अक्सर पत्नी के घरवाले दहेज हत्या में फंसाने की बात कहकर उसे परेशान किया करते थे। वहीं, एसओ तालकटोरा के मुताबिक, पुलिस को छानबीन में मौके से एक डायरी मिली है। जिसमें मृतक ड्राइवर ने बीते 10 जून को इस बात का उल्लेख किया है कि उसकी पत्नी, सालियां व सास-ससुर अक्सर उसे दहेज हत्या में फंसाने की बात कहकर प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें