फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को अगवा कर ले गया सिरफिरा प्रेमी

Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में अपने भाई की शादीशुदा साली से इकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने रिश्तेदार की मासूम बच्ची को अगवा कर लिया। बच्ची को बंधक बनाकर विवाहिता से शादी की फिरौती मांगी। पुलिस ने सीतापुर से आरोपी को गिरफ्तार करके बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ा लिया है। एसओ आशियाना सुधीर कुमार ने बताया कि सीतापुर के गांव बेहटा धर्मपुर निवासी राजेंद्र कनौजिया बुधवार को आशियाना के किला गांव में अपने भाई महेंद्र के साढ़ू अनिल कनौजिया के घर पहुंचा। जलपान के बाद वह अनिल की तीन वर्षीय बच्ची नंदिनी को गोद में लेकर टॉफी दिलाने के बहाने घर से लेकर निकला। राजेंद्र के देर रात तक घर न लौटने पर अनिल ने फोन पर संपर्क किया। इस पर राजेंद्र ने नंदिनी को अगवा करने की बात कहते हुए धमकाया। राजेंद्र ने अनिल से कहा कि वह अपनी साली रूबी से उसकी शादी कराकर बच्ची को ले जाए। हैरत में पड़े अनिल ने रिश्तेदारों के माध्यम से दबाव बनाया। बात न बनने पर उसने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर आशियाना पुलिस ने शनिवार सुबह गांव बेहटा धर्मपुर में दबिश देकर राजेंद्र को गिरफ्तार करके नंदिनी को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। दोनों को देर शाम आशियाना थाने लाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजेंद्र अपने भाई महेंद्र की साली रूबी से इकतरफा प्यार करता है। रूबी भी आशियाना क्षेत्र में पति के साथ रहती है। तीन साल पहले नंदिनी के जन्म के दौरान उसकी बड़ी बहन यानी अनिल की पत्नी की हालत काफी बिगड़ गई। इसके चलते वह अधिकांश समय अनिल के घर रहकर नंदिनी व उसकी मां की देखभाल करती थी। राजेंद्र रूबी से शादी करना चाहता था। लेकिन परिवार वालों ने रूबी की शादी दूसरे युवक से कर दी। इकतरफा प्यार में राजेंद्र उसे भुला नहीं पाया। वह अब भी रूबी से शादी की जिद पर अड़ा है। इसमें अनिल को बाधक बनते देख वह नंदिनी को अगवा कर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें