फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों का टूटा ताला, लाखों की चोरी

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर और अलीगंज में शनिवार रात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर के इंदिरानगर सेक्टर-16 निवासी रोहित वर्मा औरैया में एनटीपीसी में स्टोर मैनेजर के पद पर तैनात हैं। रोहित का पूरा परिवार 13 जून को औरैया गया था। बंद मकान को निशाना बनाने वाला गिरोह शनिवार रात ताला तोड़ माल बटोर ले गया। पड़ोसियों ने रविवार सुबह ताला टूटा देख रोहित को फोन किया। सूचना पर पहुंचे रोहित के अनुसार 35 हजार नगदी समेत अलमारी के लॉकर से तीन लाख के जेवर चोरी हुए हैं। उधर अलीगंज स्थित गल्ला मंडी निवासी शालिनी सिंह की कपूरथला में कास्मेटिक की दुकान है। शालिनी 9 जून को परिवार के साथ बाहर गई थी। शनिवार रात चोरों ने उनके भी घर का ताला तोड़ दिया। किराएदार की सूचना पर पहुंची शालिनी के अनुसार चोर नगदी, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

वहीं, काकोरी के जेहटा निवासी अशोक कुमार जायसवाल के घर में घुसे चोर जेवरात व नगदी बटोर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें