फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में दोबारा जुड़वां बच्चों का जन्म

Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी जुबेन निशा
रेलवे डॉक्टरों ने किया क्वीन मेरी अस्पताल में रेफर
पति ने कहा, तीन साल पहले भी ट्रेन में ही जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

लखनऊ। कुशीनगर एक्सप्रेस से शनिवार की रात मुम्बई से गोंडा जा रही एक महिला यात्री ने ट्रेन में ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लखनऊ स्टेशन पर महिला व दोनों नवजात को उतारा गया और रेलवे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्वीन मेरी अस्पताल रेफर कर दिया। मां-बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। खास बात ये है कि महिला ने तीन साल पहले भी ट्रेन में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोंडा जा रही जुबेन निशा अपने पति के साथ कोच संख्या एस-10 की बर्थ नंबर 63 पर बैठी थी। गोंडा के थाना कुंडेरा निवासी पति हबीबुल्ला ने बताया कि कानपुर पहुंचते ही जुबेन निशा को जबर्दस्त दर्द शुरू हो गया, लेकिन तब तक ट्रेन कानपुर स्टेशन से चल चुकी थी। कोच अटेंडेंट की मदद से लखनऊ कंट्रोल को सूचित किया। इस बीच, उन्नाव के आगे तेज प्रसव पीड़ा होने के बाद जुबेन निशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। हबीबुल्ला के मुताबिक जुबेन ने इससे पहले भी ट्रेन में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उसने बताया कि ट्रेन में प्रसव के दौरान पुरुष यात्रियों ने अपनी बर्थ छोड़ दी और पूरा केबिन खाली होने के बाद साथ सफर कर रही महिलाओं ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें