फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध हाल में मौत, परिवार अंडरग्राउंड

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
माल (लखनऊ)। गांव मंझी में एक युवती की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने रातोंरात उसका शव बाग में ले जाकर जलाया और अवशेष गोमती में फेंककर सबूत मिटा दिए। इसके बाद घर पर ताला लगाकर पूरा परिवार अंडरग्राउंड हो गया। ग्रामीणों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पड़ताल में जुटी पुलिस ने युवती के परिवार की तलाश शुरू की है। एसपी ग्रामीण सौमित्र यादव ने बताया कि गांव मंझी निवासी नंदकुमार यादव उर्फ साहब लाल की बेटी गिल्ली उर्फ शांति (19) की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने उसका शव रात में ही टाटा मैजिक में लादा और बाग में ले जाकर जला दिया। अवशेष बटोरकर गोमती में फेंके। इसके बाद घर पर ताला लगाकर पूरा परिवार अंडरग्राउंड हो गया। गांव के ही रामगोपाल यादव ने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के साथ युवती के परिवार की तलाश शुरू की है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गिल्ली की गांव में ही रहने वाले एक दलित युवक से नजदीकी थी। एसपी सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में साथ पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेमप्रसंग शुरू हुआ था और वह शादी का ख्वाब देखने लगे थे। इसकी भनक लगने पर परिवार ने गिल्ली की पढ़ाई छुड़ा दी। तमाम बंदिशों के बावजूद गिल्ली अपने परिवार की नजरें बचाकर युवक से मिलती थी। इसे लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बताते हैं कि शनिवार रात शौच से लौटी गिल्ली को पिता व भाइयों ने डांटा था। इसके बाद देररात गिल्ली की चीख सुनाई दी। थोड़ी देर बाद परिवार ने उसका शव घर के बाहर खड़ी टाटा मैजिक में लादा और बाग में ले जाकर जला दिया। गांव के लोग छुपकर देखते रहे लेकिन गिल्ली के दबंग परिवार की दहशत के चलते जुबान खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि परिवार की धमकियों व इरादे भांपकर गिल्ली ने शुक्रवार को थाने जाकर शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसे फटकार कर भगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नंदकुमार व उसके भाई बेचालाल को हत्या के एक मामले में उम्रकैद हो चुकी है। नंदकुमार व उसके बेटों बृजेश, रविकांत और जसकरन की दबंगई के चलते कोई भी व्यक्ति उनका सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड परिवार की तलाश में जुटी पुलिस ने गिल्ली के मामा राज बहादुर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने दबी जुबान से खुलासा किया कि भांजे बृजेश ने रात को फोन करके गिल्ली की मौत की सूचना दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें