फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई की टेंशन नहीं, लेंगे होली का पूरा मजा

Wed, 27 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इस होली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हो रहे बच्चों को भी खुलकर मस्ती करने का मौका मिल सकेगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की महत्वपूर्ण परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। इंटरमीडिएट की भी मुश्किल मानी जाने वाली परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। वहीं, अगली परीक्षा अब दो अप्रैल को होगी। आईएससी की परीक्षा खत्म होने और सीबीएसई की परीक्षाएं अंतिम चरण में होने के कारण भी बच्चे पूरी मस्ती से होली का मजा उठा सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में राजधानी से करीब 1.10 लाख बच्चे शामिल हो रहे हैं। वहीं, करीब 50 हजार बच्चे सीबीएसई, आईएएससी और आईसीएसई की परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। राजधानी में सीबीएसई के समन्वयक डॉ. जावेद आलम खान ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हुई थीं जिसमें 10वीं की 15 मार्च को ही पूरी हो गई हैं जबकि होम एग्जाम्स भी लगभग पूरे होने को हैं। 12वीं के मुश्किल माने जाने वाले सभी विषयों की परीक्षा हो चुकी है। उधर, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अगली परीक्षा अब दो अप्रैल को होगी। कालीचरण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्रनाथ राय की मानें तो हाईस्कूल के सभी अनिवार्य विषयों की परीक्षाएं तीन दिन पहले ही खत्म हो गई हैं। अब सिर्फ छोटे-छोटे विषय ही बचे हैं। क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश छत्री ने बताया कि आईएससी की परीक्षाएं 25 मार्च को संपन्न हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें