फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की कॉशनमनी हड़प रहे इंजीनियरिंग कॉलेज

Wed, 27 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रों की कॉशनमनी वापस नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कॉलेज फीस के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इस तरह की शिकायतें गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) को मिली हैं। इसके बाद जीबीटीयू प्रशासन ने सुधरने की ताकीद और कार्रवाई की चेतावनी के साथ कॉलेजों को चिटृठी लिखी है। जीबीटीयू के जिम्मेदार दाखिले का सूखा खत्म करने के लिए जहां अपनी छवि सुधारने में लगे हैं वहीं कम एडमिशन का रोना रोने वाले कॉलेज उनकी इस कवायद पर भारी पड़ रहे हैं। बीटेक में प्रवेश के समय कॉशनमनी या सिक्योरिटी मनी के रूप में छात्र को 5000 रुपए जमा करना होता है। कोर्स पूरा होने के बाद यदि किसी तरह का कोई बकाया नहीं होता तो कॉलेज छात्रों को ये मनी वापस कर देते हैं। जीबीटीयू से संबद्ध कई कॉलेजों के छात्रों ने शिकायत की है कि संस्थान उनकी कॉशनमनी वापस नहीं कर रहे हैं। कुछ छात्रों ने अवैध वसूली की मांग पूरी न करने पर मार्कशीट रोके जाने की भी शिकायत की है। इन शिकायतों के बाद रजिस्ट्रार यूएस तोमर ने कॉलेजों को चिट्ठी लिखी है। रजिस्ट्रार ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि छात्र-छात्राओं से केवल निर्धारित शुल्क ही लिया जाए। सभी छात्रों को उनकी पढ़ाई पूरी होने पर आखिरी वर्ष की मार्कशीट के साथ ही कॉशनमनी वापस किए जाने की व्यवस्था की जाए। संस्थान में पढ़ने वाले या पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र-छात्रा का प्रवेश-पत्र, मार्कशीट या डिग्री रोका जाना उत्पीड़न माना जाएगा और शिकायत मिलने पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें