फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन से खुलेगा सतीश के कत्ल का राज

Sat, 02 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ (ब्यूरो)। पत्नी के साथ फिल्म देखकर लौट रहे पान मसाला व्यवसायी सतीश यादव की हत्या व लूटपाट की तफ्तीश में गुत्थी उलझने लगी है। इसे सुलझाने के लिए पुलिस को उसकी पत्नी की हालत सामान्य होने का इंतजार है। वहीं सतीश के मोबाइल से राज उजागर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पान मसाला व्यवसायी सतीश यादव की मंगलवार रात गोमती बंधे के पास गोली मारकर हत्या व उसकी पत्नी अंजली से लूटपाट की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य बिंदुओं से उलझने लगी है। वारदात के बाद अंजली ने पुलिस को जानकारी दी थी कि अलीगंज के नॉवेल्टी सिनेमा से नाइट शो देखकर पति के साथ लौट रही थी। पेपर मिल कॉलोनी से गुजरते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा किया। गोमती बंधे पर पहुंचते ही एक बदमाश ने सतीश की कनपटी पर गोली मार दी। इससे पति-पत्नी गिर गए। बदमाश गहने, नगदी व मोबाइल लूट भाग निकले। पुलिस की टीम मौका ए वारदात पर पहुंची। वहीं, पुलिस ने करीबियों पर नजर दौड़ानी शुरू कर दी है। दोनों के मोबाइल का कॉल डिटेल इकट्ठा करने के साथ मोहल्ले के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी जे रविंदर गौड ने कहा कि अंजलीकी हालत सामान्य होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें