फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीने से रोकने पर सीएनजी पंप पर बवाल

Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर स्थित विभूति खंड में शनिवार देर शाम कार सवार कुछ बेलगाम युवकों ने सीएनजी पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर हंगामा कर दिया। इन युवकों ने पहले पंप पर मौजूद कर्मियों से नोकझोंक की और बाद में अपने कई अन्य साथियों के साथ पहुंचकर सीएनजी भर रहे कर्मियों को लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान तीन डिस्पेंसर यूनिटों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। युवकों के हमले से पंप पर हड़कंप मच गया। अपने वाहनों में सीएनजी भरवाने पहुंचे लोग भाग खड़े हुए। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य युवकों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। विभूति खंड स्थित मदर फीलिंग स्टेशन पर शाम छह बजे के करीब यह घटना हुई। युवकों के हंगामे के दौरान पंप पर मौजूद सुपरवाइजर ने सौ नंबर पर डायल किया, लेकिन आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी भाग निकले। पंप कर्मचारी आशीष की तरफ से गोमती नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद देर रात पुलिस ने गुलाम हुसैनपुरवा गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीएनजी पंप पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

दो डिस्पेंसर से सीएनजी वितरण ठप ः पंप संचालन से जुड़े लोगों का कहना है कि तोड़फोड़ में यूनिट तीन के दो डिस्पेंसर काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनसे अगले 48 घंटे तक वितरण संभव नहीं है, जबकि कंपनी से आए तकनीशियनों ने रात नौ बजे दो अन्य यूनिटों में लगे डिस्पेंसर को ठीक कर दिया। इस दौरान तीन घंटे तक सीएनजी वितरण पूरी तरह ठप रहा। इससे गैस लेने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालक अन्य सीएनजी पंपों की तरफ जाने को मजबूर हो गए, जबकि आटो सहित दर्जनों की संख्या में वाहन वितरण शुरू होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें