फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीट कर 17 हजार लूटे

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में सोमवार को तीन बेखौफ बदमाशों ने कोचिंग जा रहे छात्र को चलती ऑटो में जमकर धुना व फीस के 17 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। घबराए छात्र ने घर पहुंचकर पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि लूट में बेटे के शरीर व सिर में अंदरूनी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग निवासी जीएस पाण्डेय सिविल डिफेंस में स्टोर कीपर हैं। उनका बेटा अंकित कक्षा 9 का छात्र है और इंदिरानगर स्थित एक कोचिंग में पढ़ता है। सोमवार की शाम 5 बजे वह ऑटो से कोचिंग की फीस जमा करने जा रहा था। इसमें पहले से तीन युवक बैठे थे। जैसे ही ऑटो तेलीबाग के हनुमान मंदिर से आगे बढ़ा तीनों युवकों ने अंकित की पिटाई शुरू कर दी व जेब में रखे फीस के 17 हजार रुपए छीन लिए। बाद में उसने घर पहुंचकर पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने थाने जाकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें