फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के पास कूड़े में मिली महंगी दवाएं

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल के पास बृहस्पतिवार को कूड़े के ढेर में हजारों रुपए के इंजेक्शन और ताकत की दवाएं पाई गईं। एक्सपायर हो चुकी इन कीमती दवाओं पर सरकारी अस्पताल की आपूर्ति की मुहर लगी है। दवाएं लोकबंधु अस्पताल की बताई जा रही हैं, जो मरीजों को नहीं दी गईं और खराब होने पर कूड़े में फेंक दी गईं।
विज्ञापन

सरकारी दवाओं को फेंके जाने का सिलसिला लगातार जारी है। लोकबंधु अस्पताल के पास नेनड्रोलोन फिनाइलप्रोपियोनेट नामक इंजेक्शन के तीन-चार डिब्बे पड़े पाए गए। साथ ही सैकड़ों की संख्या में इंजेक्शन बाहर भी फैले थे। 25 मिलीग्राम के इन इंजेक्शन पर अमृतसर क्वालिटी फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, एक्सपायरी डेट 12/2012 और बैच नंबर एन 1493 अंकित था। इसके अलावा नोएडा की यूनीक्योर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की बनी क्योरमॉक्स कैपसूल, जिस पर नॉट फॉर सेल और जनवरी 2013 की एक्सपायरी डेट, बैच नंबर सीएमएस 28-11 लिखा था, भी पड़ा पाया गया। बताया जा रहा है कि ताकत के एक इंजेक्शन की कीमत लगभग 80 रुपए है। यानी कूड़े में फेंके गए इंजेक्शन हजारों रुपए के थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दवाएं लोकबंधु अस्पताल की हैं, जिन्हें एक्सपायर होने के बाद खुले में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें