फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर ः झांसी पैसेंजर 17 फरवरी तक रद्द

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे के कारण लखनऊ आने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंचीं। वहीं रेलवे प्रशासन ने अत्यधिक विलंब से चलने के कारण झांसी पैसेंजर को 17 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के कारण अत्यधिक कोहरे के कारण आए दिन यह ट्रेन प्रभावित रही थी। उधर, फरक्का एक्सप्रेस के गुरुवार को निरस्त कर दिए जाने से लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर यात्रियों ने करंट काउंटर पर अपने टिकट निरस्त करवाए। इसी तरह पूर्वोत्तर रेलवे ने बरौनी एक्सप्रेस का संचालन 30 दिसंबर तक निरस्त कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो भविष्य में और भी ट्रेनों का संचालन निरस्त किया जा सकता है। वहीं लखनऊ आने वाली ट्रेनों में पटना-मथुरा एक्सप्रेस साढ़े चौदह घंटे, मरुधर नौ घंटे, गोरखधाम साढे़ नौ घंटे, नई दिल्ली-न्यू जलपाइगुड़ी साढ़े बारह घंटे, त्रिवेणी सात घंटे, गंगा-गोमती ढाई घंटे, सियालादह एक्सप्रेस ढाई घंटे और स्वर्ण शताब्दी अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन

विमानों का संचालन भी प्रभावित ः चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली से आने वाले विमानों का संचालन भी प्रभावित रहा। जेट, एयर इंडिया, इंडिगो, गो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे विलंब से लखनऊ पहुंची। मुंबई व कोलकाता से सीधे लखनऊ आने वाले विमान समय से आए जबकि दिल्ली होकर आने वाले विमान विलंब से लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी जो समय से पहले एयरपोर्ट पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें