फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 केंद्रों पर 22 हजार अभ्यर्थी देंगे नेट

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की 30 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में राजधानी से 22,283 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शांति व्यवस्था एवं सुचिता बनाए रखने के लिए लविवि प्रशासन ने 29 दिसंबर की शाम से दोनों कैंपस को सील करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

यूजीसी नेट का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में सुबह 9.30 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर डेढ़ बजे से चार बजे तक परीक्षा होगी। 30 दिसंबर को आयोजित यूजीसी नेट के लिए पहली बार किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र नहीं भेजे गए हैं। आवेदन के समय ही स्कैंड कॉपी, अनुक्रमांक, उपस्थिति पंजिका प्रदान की गई है। शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को इन सभी को केंद्र पर प्रस्तुत करना होगा। कागजों के मिलान के बाद ही, परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा केंद्र की जानकारी अभ्यर्थी लविवि की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है। यहां, सिर्फ अपना अनुक्रमांक देना होगा। वहीं, लविवि प्रशासन ने भी सख्त इंतजाम किए है। परीक्षा केंद्र बने दोनों परिसरों को एक दिन पहले ही सील कर दिया जाएगा। परीक्षा परिसर में परीक्षार्थी 30 दिसंबर की सुबह 8.45 बजे से प्रवेश कर सकेंगे। लविवि के पुराने परिसर में परीक्षार्थियों को उनके प्रवेशपत्र देखकर गेट संख्या एक से चार व छह से पैदल अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें