फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमा तट को सुंदर बनाने की होड़ में कई विदेशी फर्में भी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के ड्रीम रिवर फ्रंट डवलपमेंट प्रोजेक्ट ने तेजी पकड़ ली है। आठ साल पूर्व सपा की पिछली सरकार के दौरान गोमती नदी के दोनों किनारों को लंदन आई की तर्ज पर लखनऊ आई की तरह सुंदर सलोना बनाने की कवायद में जुटे एलडीए प्रशासन ने प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी स्टडी, डिजाइन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) के तहत प्रस्तावित इलाके में नदी के दोनों किनारों पर सुंदरीकरण के लिए बिड्स आमंत्रित की थी। एलडीए उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि रिवर फ्रंट डवलपमेंट प्रोजेक्ट को करने के लिए देश ही नहीं वरन विदेशों की अग्रणी कल्सल्टेंट फर्मों ने भी रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने बताया कि परियोजना के लिए जरूरी हाइड्रोलॉजिकल स्टडी का काम प्राधिकरण आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों के माध्यम से कराया जा रहा है। परियोजना को पूरा करने के लिए कल्सल्टेंट के चयन के संबंध में 12 फर्मों ने अपने प्रस्ताव प्राधिकरण प्रशासन को उपलब्ध कराए। इसमें यूके, स्पेन, यूएई, सिंगापुर व यूएसए बेस पांच विदेशी फर्मों सहित मुंबई, गुड़गांव, लखनऊ व नई दिल्ली की 12 कल्सल्टेंट फर्म शामिल है। प्राप्त बिड्स को बिडर्स के समक्ष खोल कर इनके परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। हर फर्म द्वारा प्रस्तुत बिड्स के परीक्षण के उपरांत निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत अंतिम तौर पर उक्त प्रोजेक्ट के लिए कन्सल्टेंट का चयन किया जाएगा।

चयनित फर्म का स्टडी प्रस्ताव शासन को
जिस कल्सल्टेंट फर्म को अंतिम तौर पर गोमती तट विकास परियोजना के लिए चुना जाएगा वह अपने इन्वेस्टीगेशन प्लान व हाइड्रोलॉजिकल स्टडी में सामंजस्य के आधार पर अंतिम तौर पर परियोजना को पूरा करने का प्रस्ताव तैयार कर प्राधिकरण प्रशासन को सौंपेगी। उक्त स्टडी प्रोजेक्ट को गोमती तटबंध सुंदरीकरण परियोजना के तहत मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिशासी अभियंता ने बताया कि अंतिम तौर पर चुनी गई कन्सल्टेंट फर्म के स्टडी प्रोजेक्ट की स्वीकृति के आधार पर ही शासन उक्त परियोजना के लिए अलग से वित्तीय संसाधनों व बजट की व्यवस्था करेगा। इसके बाद ही गोमा के किनारों को सुंदर सलोना बनाने का कार्य तय समयावधि में पूरा कराने की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


गोमती बैराज से 15 किमी तक दिखेगा चमन
रिवर फ्रंट डवलपमेंट परियोजना के तहत मुख्य तौर पर 15 किलोमीटर लंबे गोमती बैराज से लेकर, शहीद स्मारक, कुड़ियाघाट, गुलाला घाट, गऊघाट से सीतापुर रोड व हरदोई रोड को मिलाने वाले बाई पास तक निर्मित पुल तक के दोनों किनारों का सुंदरीकरण किया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य लखनऊ वासियों की लाइफ लाइन माने जाने वाली गोमा के सिकुड़ते स्वरूप को बचाते हुए तटों पर होने वाले अतिक्रमण को रोकना है। इससे न केवल शहर वासियों को सुंदर स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा वरन गोमती को भी प्रदूषण से बचाया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर दो सौ करोड़ का खर्च फिलहाल अनुमानित है। हालांकि खर्च राशि का वास्तविक आंकलन अंतिम तौर पर चुनी गई कन्सल्टेंट फर्म द्वारा हाइड्रोलॉजिकल स्टडी के आधार पर प्रस्तुत किए जाने वाले प्रोजेक्ट के बाद ही सही तौर पर लगाया जा सकेगा।

लैंड स्केपिंग, बोटिंग व साइकिल ट्रैक भी
लंदन आई की तर्ज पर प्रस्तावित लखनऊ आई के साकार स्वरूप के बाद शहरवासियों को गोमती के 15 किलोमीटर के दोनों किनारों पर लैंड स्केपिंग, थीम आधारित ग्रीन पार्क, पाथ-वे, साइकिल ट्रैक, सुंदर घाट, वॉटर स्पोर्टस से जुड़े रोमांचकारी खेल, बोटिंग के साथ कई अन्य तरह की मनोरंजनात्मक गतिविधियों व सैर सपाटे का लुत्फ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें