फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर की बेटी की अंतरंग क्लिप फेसबुक पर

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के एक बड़े असफर की बेटी की छह से अधिक अंतरंग वीडियो क्लिप सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर डाल दी गई। फेसबुक पर ये वीडियो क्लिप देखकर अफसर की बेटी सहम गई। उसने तुरंत अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद पिता के हस्तक्षेप से साइबर सेल ने जांच शुरू की। हालांकि एक हफ्ते की जांच में ऐसा खुलासा हुआ कि न सिर्फ पीड़ित युवती बल्कि उसके पिता के भी होश उड़ गए। दरअसल, वीडियो क्लिपिंग अपलोड करने वाला कोई और नहीं बल्कि दिल्ली निवासी उसका मंगेतर था। असलियत का पता चलते ही युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन

सीओ दिनेश यादव के मुताबिक, लखनऊ के एक बड़े अफसर की बेटी सुषमा (काल्पनिक नाम) मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। उसकी शादी दिल्ली के एक पुलिस अफसर के बेटे से तय हुई है। सगाई के बाद से दोनों फेसबुक पर घंटों चैटिंग करते थे। एक दिन चैटिंग के दौरान सुषमा को फेसबुक पर अपने कई अंतरंग वीडियो क्लिप दिखाई दिए। ये वीडियो उसके घर, कॉलेज, पार्क व एक रेस्त्रां में फिल्माए गए थे। युवती के होश उड़ गए और उसने तुरंत अपनी मां को जानकारी दी। इस पर पूरा परिवार सकते में आ गया। बाद में सुषमा के पिता ने मामले की शिकायत राजधानी पुलिस की साइबर सेल से की। एक सप्ताह की जांच में साइबर सेल की टीम फेसबुक पर वीडियो क्लिपिंग अपलोड करने वाले दिल्ली के इंजीनियर तक पहुंच गई और उसे उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो इंजीनियर टूट गया। उसने बताया कि वह सुषमा का मंगेतर है और मौजमस्ती के लिए उसी ने ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किए थे। पुलिस को इंजीनियर के लैपटॉप से छह से अधिक वही क्लिपिंग भी मिलीं, जो फेसबुक पर अपलोड की गईं थीं। उधर, मंगेतर का नाम आते ही अफसर के परिवार के होश उड़ गए। बाद में उसके माफी मांगने व शादी करने का आश्वासन देने पर युवती ने शिकायती पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें