फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन छीनकर भाग रहे लुटेरे को दबोचा

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाइक सवार बदमाश ने गुरुवार दोपहर लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रा की चेन लूट ली। बहादुर छात्रा ने उसका कॉलर पीछे से पकड़ा और न सिर्फ अपनी चेन वापस ली बल्कि, उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सदर कैंट के छोटी लाल कुर्ती निवासी शिखा कुमारी लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गुरुवार दोपहर दो बजे वह हिंदी विभाग की तरफ जा रही थी। इस बीच पास से गुजरी बाइक पर सवार बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। सतर्क शिखा शोर मचाते हुए बाइक के पीछे दौड़ी और कॉलर पकड़कर उसे बाइक समेत गिरा दिया। इस बीच कई छात्र-छात्राएं आ गए और लुटेरे की पिटाई करके शिखा को चेन वापस दिलाई। इसके बाद उसे पकड़कर प्रॉक्टर ऑफिस ले गए और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को कस्टडी में लिया। शिखा ने लूट के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका कहना है कि लूट की रिपोर्ट लिखाने से चेन वापस पाने के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश की पहचान फैजुल्लागंज निवासी अमरदीप शुक्ला के रूप में हुई है। उसका पिता अजय शुक्ला चिकित्सा विश्वविद्यालय की लैब में कार्यरत है। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए तक पढ़े अमरदीप ने दो साल पहले चिकित्सा विश्वविद्यालय की ब्लड बैंक में काम किया था। उधर, चेन लुटेरे सीतापुर के महमूदाबाद थाने के पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव के भाई सुरेंद्र को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाइयों ने एक अन्य साथी की मदद से बुधवार रात मड़ियांव क्षेत्र के गायत्रीनगर में शैलेंद्र कुमार वाजपेयी की पत्नी सिम्मी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटी थी। शैलेंद्र ने अपनी बाइक से लुटेरों का पीछा किया। घेराबंदी होती देख बदमाशों का संतुलन गड़बड़ा गया और वे बाइक समेत गिर गए। नागरिकों ने वीरेंद्र को धर दबोचा। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें