फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोर का झटका, यूपी में बिजली 45 फीसदी महंगी

Sat, 01 Jun 2013 08:12 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरदस्त बिजली संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राज्य विद्युत नियामक आयोग ने भी तगड़ा झटका दिया है। आयोग ने बिजली दरों में 45 फीसदी तक का इजाफा किया है।
विज्ञापन


शहरी उपभोक्ताओं के लिए 35 फीसदी, ग्रामीण के लिए 45 फीसदी और किसानों के लिए दरों में 35 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

शहरी क्षेत्रों में 500 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने वालों को अब पांच रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल भरना पड़ेगा जबकि 201 से 500 यूनिट तक के लिए 4.50 रुपये तथा 200 यूनिट तक चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल चुकाना पड़ेगा।

हालांकि इस बढ़ोतरी से उद्योगों को अछूता रखा गया है। पावर कार्पोरेशन द्वारा नई दरों की सार्वजनिक प्रकाशन कराए जाने के एक सप्ताह बाद नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। कार्पोरेशन सरकार की मंजूरी लेने के बाद सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन कराएगा।
विज्ञापन


फिक्स चार्ज के रूप में 65 रुपये के स्थान पर 75 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह की दर से भुगतान करना होगा। इसी तरह गांवों में बिना मीटर के लिए बिजली का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को अब 125 के स्थान पर 180 रुपये प्रति माह प्रति कनेक्शन के हिसाब से बिल देना होगा।

मीटर वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब 15 रुपये के बजाय फिक्स चार्ज 50 रुपये प्रति किलोवाट और एक रुपये के बजाय 2.20 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल भरना होगा।

निजी नलकूप के लिए भी किसानों को ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा। हालांकि आयोग की ओर से घरेलू दरों में औसतन 26 फीसदी वृद्धि का ही दावा किया है।

गरीबों पर भी बढ़ाया भार
गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लाइफ लाइन उपभोक्ताओं को भी बिजली के लिए 30 पैसे प्रति यूनिट तक ज्यादा भुगतान करना होगा।

वाणिज्यिक, सरकारी व कुछ अन्य श्रेणियों की दरों में भी मामूली बढ़ोतरी की गई है जबकि बड़े और भारी उद्योगों की दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

नई दरों का सार्वजनिक प्रकाशन कराए जाने के एक सप्ताह बाद नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। कॉरपोरेशन सरकार की मंजूरी लेने के बाद सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन कराएगा।

दूसरी बार की गईं गुपचुप दरें घोषित
राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शुक्रवार को देर शाम गुपचुप ढंग से 2013-14 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा कर दी। आयोग के कार्यवाहक चेयरमैन श्रीराम चार जून को रिटायर हो रहे हैं।

शासन और पावर कॉरपोरेशन ने श्रीराम के रिटायरमेंट से पहले बिजली दरों की घोषणा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा था। आयोग के अब तक के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब गुपचुप ढंग से बिजली दरें घोषित की गई हैं।

सरकारी उपभोक्ताओं की दरों में भी इजाफा
जारी टैरिफ ऑर्डर में आयोग ने दरों में वृद्धि के बाद इस साल 4,664 करोड़ रुपये राजस्व अंतर और सरकार की ओर से 1750 करोड़ रुपये सब्सिडी मिलने का आकलन करते हुए पावर कॉरपोरेशन के लिए 35,542 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) अनुमोदित किया है। आपूर्ति लागत की भरपाई के लिए सरकारी उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों की दरों में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


बिजली की मौजूदा व नई दरें
घरेलू बत्ती पंखाः मीटर्ड घरेलू उपभोक्ता (सभी प्रकार के लोड)
फिक्स्ड चार्ज--रु.65/किलोवाट/प्रतिमाह--रु.75/किलोवाट/प्रतिमाह

विद्युत मूल्य
प्रतिमाह 200 यूनिट तक--रु. 3.45 प्रति यूनिट--रु. 4.00 प्रति यूनिट
201 से 500 यूनिट तक--रु. 3.80 प्रति यूनिट--रु. 4.50 प्रति यूनिट
500 यूनिट से अधिक--रु. 3.80 प्रति यूनिट--रु. 5.00 प्रति यूनिट

150 यूनिट तक उपभोग करने वाले एक किलोवाट लोड के लाइफ लाइन उपभोक्ता
फिक्स्ड चार्ज--रु.50/किलोवाट/प्रतिमाह--रु.50/किलोवाट/प्रतिमाह
विद्युत मूल्य
प्रतिमाह 100 यूनिट तक--रु. 1.90 प्रति यूनिट--रु. 2.20 प्रति यूनिट
101 से 150 यूनिट--रु. 2.50 प्रति यूनिट--रु. 2.60 प्रति यूनिट

ग्रामीण अनमीटर्ड--मौजूदा दर--नई दर
फिक्स्ड चार्ज--रु.125/कनेक्शन/प्रतिमाह--रु.180/कनेक्शन/प्रतिमाह

ग्रामीण मीटर्ड
फिक्स्ड चार्ज--रु.15/किलोवाट/प्रतिमाह--रु.50/किलोवाट/प्रतिमाह

विद्युत मूल्य--रु. 1.00 प्रति यूनिट--रु. 2.20 प्रति यूनिट

बल्क लोड के लिए सिंगिल पॉइंट सप्लाई
फिक्स्ड चार्ज--रु.50/किलोवाट/प्रतिमाह--रु.70/किलोवाट/प्रतिमाह
विद्युत मूल्य--रु. 3.75 प्रति यूनिट--रु. 4.50 प्रति यूनिट

वाणिज्यिक बत्ती-पंखा
ग्रामीण अनमीटर्ड--रु.200/कनेक्शन/प्रतिमाह--रु.300/कनेक्शन/प्रतिमाह

ग्रामीण मीटर्ड
फिक्स्ड चार्ज--रु.50/किलोवाट/प्रतिमाह--रु.65/किलोवाट/प्रतिमाह
विद्युत मूल्य--रु. 1.90 प्रति यूनिट--रु. 2.50 प्रति यूनिट

निजी विज्ञापन, साइन पोस्ट, साइन बोर्ड, ग्लो साइन व फ्लैक्स आदि
मीटर्ड
फिक्स्ड चार्ज-- --
विद्युत मूल्य--रु. 14.00 प्रति यूनिट--रु. 14.00 प्रति यूनिट
मिनिमम चार्ज--रु. 1000/किवा/प्रतिमाह--रु. 1200/किवा/प्रतिमाह

अन्य मीटर्ड वाणिज्यिक उपभोक्ता (सभी प्रकार के लोड)
फिक्स्ड चार्ज--रु.200/किलोवाट/प्रतिमाह--रु.200/किलोवाट/प्रतिमाह

विद्युत मूल्य
प्रतिमाह 300 यूनिट तक--रु. 5.75 प्रति यूनिट--रु. 6.00 प्रति यूनिट
300 यूनिट से अधिक--रु. 6.00 प्रति यूनिट--रु. 6.50 प्रति यूनिट
मिनिमम चार्ज--रु. 345/किवा/प्रतिमाह--शून्य

निजी नलकूप व पंपिंग सेट
ग्रामीण शिड्यूल अनमीटर्ड सप्लाई
फिक्स्ड चार्ज--रु. 75 प्रति हार्सपावर--रु.100 प्रति हार्सपावर

ग्रामीण शिड्यूल मीटर्ड सप्लाई
फिक्स्ड चार्ज--रु.15/हार्सपावर/प्रतिमाह--रु.30/हार्सपावर/प्रतिमाह
विद्युत मूल्य--रु. 0.75 प्रति यूनिट--रु. 1.00 प्रति यूनिट
मिनिमम चार्ज--रु.65/हार्सपावर/प्रतिमाह--रु.75/हार्सपावर/प्रतिमाह

शहरी शिड्यूल मीटर्ड सप्लाई
फिक्स्ड चार्ज--रु.30/हार्सपावर/प्रतिमाह--रु.55/हार्सपावर/प्रतिमाह
विद्युत मूल्य--रु. 2.00 प्रति यूनिट--रु. 4.00 प्रति यूनिट
मिनिमम चार्ज--रु.130/हार्सपावर/प्रतिमाह--रु.140/हार्सपावर/प्रतिमाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें