फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो यूपी में 20 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरियां

Thu, 14 Mar 2013 12:37 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने सूबे में बड़े निवेश के लिए खाका तैयार किया है। इसको लेकर काउंसिल प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बातचीत हो चुकी है। यदि इस योजना को जमीन पर उतारा जाता है तो करीब 20 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन अजय बांगा के नेतृत्व में 39 कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर कई सेक्टरों में निवेश में करने की खाका पेश किया है।

इसमें सोलर पॉवर, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, हाई-टेक मैन्यूफैक्चरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और नगरीय विकास शामिल है। बांगा का कहना है कि आने वाले दिनों में यूपी में बड़े पैमाने पर निवेश होगा।
विज्ञापन


बांगा ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में तत्काल परिणाम पर कुछ नहीं कहा जा सकता। मगर सोलर एनर्जी में बड़ी संभावनाएं हैं।

भारत में दो वर्ष पहले करीब 25 अरब डॉलर का निवेश था जो बढ़कर 100 अरब डॉलर पहुंच गया। आगामी पांच सालों में इसे 500 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश को भी इसका फायदा मिलेगा।

काउंसिल के अध्यक्ष रॉन सॉमर्स ने प्रदेश में निवेश का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में यूपी तेजी से विकास करेगा।  

अखिलेश ने अमेरिकी यात्रा का न्यौता स्वीकारा
अमेरिकी-इंडो बिजनेस काउंसिल की वार्षिक सभा में 27 जून को अमेरिकी निवेशकों को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें