फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आसमानी बिजली गिरी, 13 लोगों की मौत

Wed, 05 Jun 2013 01:40 AM IST
गोरखपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भीषण गर्मी में बारिश ने एक तरफ जहां राहत दी, वहीं कुछ लोगों के लिए यह आफत साबित हुई। मंगलवार की सुबह जोरदार आंधी और बारिश के साथ ही बिजली गिरने से गोरखपुर और बस्ती मंडल में तेरह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग झुलस गए।
विज्ञापन


बस्ती मंडल में संतकबीरनगर में एक वृद्धा समेत पांच लोग, सिद्धार्थनगर में तीन, बस्ती में एक और गोरखपुर मंडल में कैम्पियरगंज में चार लोगों की जान चली गई।

संतकबीरनगर में सुबह टहलने गए सेमरियावां गांव के मोहम्मद सूफियान (12 वर्ष), पुत्र सलीम (14 वर्ष), शाहपुर की सहरुन्निशा (70 वर्ष), बखिरा की अंजनी (14 वर्ष) और नंदौर के आकाश उर्फ सोनू (14 वर्ष) की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं सगे भाई-बहनों समेत आठ लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के चिल्हिया क्षेत्र में मनीष कुमार (12) और डुमरियागंज में 55 वर्षीय कान्ती बाग में आम बीनने गए थे। दोनों की बिजली की चपेट में आने से जान चली गई। वहीं क्षेत्र के निजामाबाद मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपने गांव कानभारी लौट रहे 50 वर्षीय मौलाना किताबुल्लाह की भी मौत हो गई।

जबकि तीन लोग झुलस गए हैं। बस्ती में सुबह 7 बजे बारिश के दौरान अपने खेत में गोबर डालने गई भानमती (42) पर बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई। चार लोग झुलस गए जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

गोरखपुर के कैम्पियरगंज में मंगलवार की सुबह चार जगहों पर बिजली गिरी। इसमें किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई। जनकपुर गांव में दुर्गेश (26) सुबह करीब 11 बजे झोपड़ी के बाहर काम कर रहा था। बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

लालपुर, बड़का टोला गांव के गंगोत्री भी (45) घर के बाहर मवेशियों को चारा डालने गई थी। बिजली की चपेट में आने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई। बरईपार गांव के गया तुरैहा के घर सोमवार को शादी थी। जाफराबाजार, तिवारीपुर के उसके रिश्तेदार श्रवण की पत्नी माधुरी (22) बरईपार गई थी।

गया की बेटी सत्या (12) और माधुरी खेत की तरफ गई थीं। लौटते समय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। घर के बाहर बैठे तुनवार बिहारी गांव का सद्दाम (35) भी बिजली से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें