फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 10 लोगों की मौत

Mon, 08 Aug 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना (सहारनपुर)
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना (सहारनपुर)
विज्ञापन
चिलकाना-सरसावा मार्ग स्थित सुचेला गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी सुमेरा का पुत्र जोनू जाहरवीर का निशान लेकर बागड़ गया हुआ है। रविवार को थाना रामपुर के गांव सहजवी की कुछ महिलाएं और बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सुमेर के घर चाव लेकर आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे सभी महिलाएं और बच्चे वापस जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज गति से चला रहा था। 

जैसे ही वह चिलकाना-सरसावा स्थित सुचेला गांव के निकट पहुंचा तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के बीच पलट गई। उसमें दबे ग्रामीणों की चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से निकाला। अस्पताल लाने के दौरान उनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश युवा और बच्चे हैं। घायलों को सरसावा सीएचसी, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से गंभीर रूप से घायलों को दूसरी जगह रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें