आज के समय करोड़ों लोगों के पास पैन कार्ड है। यह काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न तरह के वित्तीय कामकाज कराने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इस कार्ड में दस अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज होता है। इसे इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है। ये दस अंक पैन कार्ड धारक की कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताते हैं।
आज के समय नई नौकरी में प्रवेश करने से लेकर स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड में निवेश आदि विभिन्न जगहों पर पैन कार्ड उपयोग में आ रहा है। ऐसे में पैन कार्ड हम लोगों के लिए काफी उपयोगी दस्तावेज है। पैन कार्ड की मदद से सरकार वित्तीय ट्रांजैक्शन और टैक्स इवेजन को आसानी से ट्रैक कर सकती है। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या पैन कार्ड की भी वैलिडिटी होती है? अगर हां, तो यह आखिर कितने समय के लिए वैध रहता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।