फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Card: पैन कार्ड पर अंकित दस अंकों का क्या होता है मतलब? जानिए यहां

Sat, 17 Aug 2024 05:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधार कार्ड में जिस तरह हमारी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं ठीक उसी तरह पैन कार्ड में भी हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। पैन कार्ड में जो दस अंकों की संख्या दर्ज होती हैं उसमें कई महत्वपूर्ण डिटेल्स होती हैं।
विज्ञापन
PAN Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। कई कार्यों को करवाते समय पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आज के समय नई नौकरी में प्रवेश करते समय, बैंक खाता खुलवाने, स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करने से लेकर कई जगहों पर पैन कार्ड उपयोग में आ रहा है। पैन कार्ड में व्यक्ति का टैक्स और निवेश संबंधित डाटा होता है। आधार कार्ड में जिस तरह हमारी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं ठीक उसी तरह पैन कार्ड में भी हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। पैन कार्ड में जो दस अंकों की संख्या दर्ज होती हैं उसमें कई महत्वपूर्ण डिटेल्स होती हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि पैन कार्ड में इन दस अंकों की संख्या का क्या मतलब होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

पैन कार्ड में अंकित पहले तीन कैरेक्टर्स AAA से ZZZ के बीच की अल्फाबेटिकल सीरिज होती है। पैन कार्ड में दर्ज चौथा अल्फाबेट यह दर्शाता है कि आप इनकम टैक्स की नजर में क्या हैं? अगर आप इनकम टैक्स की नजर में इंडीविजुअल हैं तो उस पर P लिखा होता है। यह पैन कार्ड धारक के स्टेटस के बारे में बताता है। 

P- व्यक्ति का नाम दर्शाता है
H- धर्म को प्रदर्शित करता है
A- व्यक्ति के ग्रुप के बारे में जानकारी देता है
B- कार्ड होल्डर के निकाय के बारे में बताता है

G- गवर्मेंट एजेंसी के बारे में बताता है
L- लोकल अथॉरिटी
F- का मतलब है फर्म
T- का मतलब है ट्रस्ट
विज्ञापन

पैन कार्ड में दर्ज पांचवा कैरेक्टर पैन कार्ड धारक के अंतिम नाम के पहले अक्षर को दर्शाता है। इसके बाद जो अगले चार अंक होते हैं वह सिक्वेंशियल डिजिट कहलाते हैं जो कि 0001 से 9999 के बीच होते हैं। वहीं पैन कार्ड में दर्ज दसवां कैरेक्टर अल्फाबेटिक चेक डिजिट होता है। पैन नंबर को इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा जो दस अंकों का पैन नंबर जारी किया जाता है वह अल्फा न्यूमेरिक अंकों का मिश्रण होता है। किसी भी तरह के फाइनेंशियल कार्यों को कराने के लिए पैन कार्ड की खास जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें