SBI New Car Loan Scheme: अगर आप भी लोन पर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एसबीआई की एक खास कार लोन स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस कार लोन स्कीम का नाम SBI New Car Loan Scheme है। इस स्कीम के तहत कार लोन लेने पर आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। कोरोना वायरस आने के बाद महामारी की चपेट में आने से बचने के लिए लोग बड़े पैमाने पर अपने निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भारी भरकम भीड़ से बचने के लिए भी लोग अपने खुद के वाहन से आना जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी सफर करने के लिए नई कार को लोन पर खरीदने की योजना बना रहे है, तो आप एसबीआई की न्यू कार लोन स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एसबीआई न्यू कार लोन स्कीम के बारे में विस्तार से -