फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Tips: बरसात के सीजन में ऐसे रखें खुद को करंट से सुरक्षित, जरूर जान लें ये बातें

Fri, 19 Jul 2024 01:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानसून के इस सीजन में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए ताकि आप अपने आप को करंट से सुरक्षित रख सकें। 
विज्ञापन
How to Keep Yourself save from current - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How to Keep Yourself save from current: बरसात के मौसम में अक्सर घरों में करंट की समस्या देखने को मिलती है। इसका मुख्य कारण लंबे समय तक बारिश होने से घर की दीवारों में नमी की मात्रा बढ़ जाना है। इस कारण घर के विभिन्न हिस्सों में हमको करंट महसूस होता है। अक्सर बरसात के इस सीजन में लोगों को करंट लगने की खबरें भी सामने निकलकर आती रहती हैं। इसके अलावा कई मामलों में तो करंट लगने से लोगों की जान तक चली जाती है। मानसून के इस सीजन में छत और दीवारों पर पानी का रिसाव होने से बिजली के तारों और उपकरणों में नमी आ जाती है, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट होता है। इसी कड़ी में मानसून के इस सीजन में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए ताकि आप अपने आप को करंट से सुरक्षित रख सकें। 

विज्ञापन

बरसात के सीजन में अगर आप अपने आप को करंट से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो जरूरी है कि घर की वायरिंग का विशेष ध्यान रखें। अगर वायरिंग में किसी प्रकार की दिक्कत है तो उसको तुरंत ठीक कराएं। खराब ढंग से की गई वायरिंग में करंट तेजी से फैलता है। 

सरकार की शानदार योजना, 12वीं पास छात्रों को हर महीने मिलेंगे 6 हजार रुपये तो ग्रेजुएट को सरकार देगी 10 हजार

बरसात के मौसम में आपको तारों से दूर रहना चाहिए। अगर आपके घर में कहीं टूटू हुए या झुके हुए तार हैं तो तुरंत उसको किसी पेशेवर इलेक्ट्रिसियन से ठीक कराना चाहिए। इसके अलावा आपको गीले हाथों से किसी भी तरह के बिजली उपकरणों को छूने की गलती नहीं करनी चाहिए। 

Investment Plan: इन स्कीम्स में निवेश करने के बाद हर महीने होगी आपकी शानदार कमाई, जानिए डिटेल्स

अगर आपके घर में खराब बिजली के उपकरण लगे हुए हैं तो उसे तुरंत बदलवाएं। इससे घर में करंट फैलने की संभावना रहती है। अगर आपकी छत या दीवार से पानी का रिसाव हो रहा है तो तुरंत बिजली को बंद करके लीकेज को ठीक कराना चाहिए।

Monsoon AC Tips: बारिश के सीजन में भूलकर भी न करें ये चीजें, वरना बिगड़ सकता है आपका एसी
विज्ञापन

पानी के संपर्क में आने के बाद करंट तेजी से फैलता है। इस कारण बरसात के सीजन में आपको अपने घर को नमी से बचाकर रखना चाहिए। अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उन्हें बिजली के खतरों के बारे में जरूर बताएं। 

Mosquito Remedies: बरसात के सीजन में मच्छरों की समस्या से हैं परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें