फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: खूबसूरत लेह लद्दाख की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Thu, 11 Jul 2024 03:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package: लेह लद्दाख की खूबसूरती हर साल दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। यहां आप खूबसूरत वादियों, कला संस्कृती और स्थानीय धरोहरों का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
IRCTC Leh Ladakh Tour Package - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC Tour Package: अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी शानदार जगह घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत लेह लद्दाख की सैर करने का मौका मिल रहा है। लेह लद्दाख की खूबसूरती हर साल दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। यहां आप खूबसूरत वादियों, कला संस्कृती और स्थानीय धरोहरों का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा सफर के दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम LEH LADAKH-LAND OF HIGH PASSES है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड EHA042D है। 

AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एयरोप्लेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 अगस्त, 2024 को कोलकाता एयरपोर्ट से हो रही है। 

APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन

इस टूर पैकेज में आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। सफर करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा। 

Investment Tips: मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, समझिए गणित
विज्ञापन

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले यात्रा करने पर किराया 67,720 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 60,820 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 59,970 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

Indian Railways: घर बैठे बुक कर सकते हैं जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट, जानिए क्या है तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें