IRCTC Nainital Tour Package: अगर आप गर्मी के मौसम में किसी अच्छी जगह पर घूमना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नैनीताल में घूमने का मौका मिल रहा है। नैनीताल पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां आपको कई सुंदर झीलें, पहाड़ और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। यहां घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। अगर आप गर्मी के मौसम में नैनीताल घूमना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के नैनीताल टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -