Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड का इस्तेमाल हम विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए कर रहे हैं। इसके आने के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के कई कामकाज में पारदर्शिता आई है। आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर नौकरी और कई सरकारी कामकाज में आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स शामिल होती हैं। कई बार देखने को मिलता है कि आधार कार्ड बनवाने के बाद उसमें गलतियां हो जाती हैं। आधार कार्ड में किसी प्रकार की गलती होने पर आप उसको नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकते हैं। अक्सर लोगों का सवाल रहता है क्या आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद आधार नंबर बदल जाता है?