फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inverter Care Tips: गर्मियों में करते हैं इन्वर्टर का उपयोग, तो जान लें ये बातें, वरना खराब हो सकती है बैटरी

Sun, 04 Jun 2023 02:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Inverter Battery Care Tips: गर्मियों के सीजन में इन्वर्टर का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपका इन्वर्टर जल्द खराब हो सकता है।
विज्ञापन
Inverter Battery Care Tips - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Inverter Battery Care Tips In Summer: गर्मियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए हम में से अधिकतर लोग एसी, कूलर, फ्रिज का उपयोग करते हैं। इस कारण गर्मियों के सीजन में बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। इसी वजह से गर्मियों में बिजली की काफी ज्यादा कटौती होती है। बिजली की कटौती की समस्या से आजादी पाने के लिए लोग बड़े पैमाने पर इन्वर्टर का उपयोग करते हैं। अगर आप भी इन्वर्टर का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। गर्मियों के सीजन में इन्वर्टर का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपका इन्वर्टर जल्द खराब हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान गर्मियों के सीजन में इन्वर्टर की बैटरी का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।

विज्ञापन

आपको भूलकर भी अपनी इन्वर्टर की बैटरी को धूप में नहीं रखना चाहिए। तेज धूप में इन्वर्टर की बैटरी को रखने से वह जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। 

अगर आप नई बैटरी को खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको ट्यूबलर बैटरी को खरीदना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि सामान्य बैटरी के मुकाबले ट्यूबलर बैटरी ज्यादा लंबे समय तक चलती है।

Kavach: बालासोर हादसे को रोक सकती थी कवच प्रणाली, जानिए क्या है कवच तकनीक और कैसे करती है यह काम?

ट्यूबलर बैटरी को खरीदने पर आपको कई फायदे मिलते हैं। यह बैटरी नॉर्मल बैटरी के मुकाबले काफी जल्दी चार्ज हो जाती है। इसके अलावा यह बैटरी उन इलाकों के लिए काफी फायदेमंद है, जहां अधिक समय के लिए बिजली जाती है। 
विज्ञापन

इसके अलावा नई इन्वर्टर बैटरी खरीदते समय उसकी वारंटी को जरूर चेक करें। ट्यूबलर बैटरी की वारंटी तीन सालों के लिए होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें