एपल का नाम दुनिया की उन चुनिंदा टेक कंपनियों में शुमार होता है, जो सिर्फ अपने स्टाइल और ब्रांड वैल्यू के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि यह कंपनी सुरक्षा और जीवनरक्षक तकनीकों को भी अपने प्रोडक्ट में इंटीग्रेट करती है। हाल ही में एक घटना ने इसे साबित किया है। एपल वॉच ने एक युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाला है। युवक समुद्र में डूबने ही वाला था कि एपल वॉच में मौजूद एक खास स्मार्ट फीचर की मदद से उसकी जान बच गई। यह घटना अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यही नहीं इस घटना पर एपल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह घटना पुडुचेरी की है। 26 साल के क्षितिज जोदापे गोताखोरी कर रहे थे। इसी बीच वह गहरे पाने में फंस जाते हैं।