AC Helmet: इस समय देश में रिकॉर्ड गर्मी है। अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण कई जगहों पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी में लोगों को ऑफिस या दूसरे जरूरी कार्यों को करने के लिए भरी धूप में बाइक लेकर बाहर निकलना पड़ रहा है। इस कारण कई लोग हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक शानदार हेलमेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इस गर्मी से राहत दिला सकता है। आज हम आपको जिस हेलमेट के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें एक खास तरह का एसी लगा हुआ है। इस हेलमेट को लगाने के बाद जब आप बाइक चलाएंगे उस दौरान आपको गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस एसी वाले हेलमेट के बारे में विस्तार से -