हमने अक्सर सुना है कि लोग प्यार में अजीबो-गरीब चीजें करते हैं, लेकिन जापान में युवा प्यार जताने के लिए पागलपन की हद तक जा पहुंचे हैं।
जापान के युवाओं में अपने प्यार को जताने के लिए एक नई सनक पैदा हो गई है और वे एकदूसरे की आंखों को चांट रहे हैं।
प्यार जताने के इस अंदाज में एक पार्टनर, दूसरे पार्टनर की आंख की पुतली जीभ से चाटता है।
हालांकि डॉक्टरों ने युवाओं को चेतावनी दी है कि इससे उन्हें आंखों में इन्फेक्शन हो सकता है, इतना ही नहीं, इससे अंधापन भी आ सकता है।
हफपोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, आईबॉल लीकिंग के कई वीडियो यूट्यूब पर भी छाए हुए है। जिसमें युवा एक-दूसरे की आंखों की पुतली को चाट रहे हैं।
अमेरिका में भी हैं दीवाने
प्यार के इजहार का ये तरीका अकेले जापान में नहीं अपनाया जा रहा है बल्कि अमेरिका के प्रेमी-प्रेमिकाओं में भी ये खूब चलन में है।
यहां की 29 वर्षीय छात्रा इलेक्ट्रिका का कहना है कि, मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने जब मेरी आंखों की पुतलियों को इस तरह छुआ तो मुझे बहुत पसंद आया।
वे आगे बताती हैं कि, अभी मेरा ब्वॉयफ्रेंड मेरे साथ नहीं है लेकिन मैं अक्सर अपने पार्टनर से आईबॉल लीकिंग के लिए पूछती हूं, क्योंकि यह तरीका मुझे बहुत उत्तेजित भी करता है।
सेहत के लिए खतरनाक
मेडिकल डेली रिपोर्ट के मुताबिक, आईबॉल लीकिंग सिर्फ खतरा ही नहीं है बल्कि इससे बैक्टीरिया भी ट्रांसफर होते हैं, जिससे कन्जक्टिवाइटिस होने की आशंका बढ़ जाती है।
इतना ही नहीं, आईबॉल लीक करने वाले व्यक्ति को हर्पीज भी हो सकता है।
आईबॉल लीकिंग का क्रेज जापान के स्कूलों में बहुत ज्यादा हैं। यहां ये भी देखा गया कि हर क्लास में तकरीबन 10 बच्चे आईबॉल लीकिंग सीखने के इच्छुक हैं।
इतना ही नहीं, 12 साल की उम्र तक के हर तीसरे बच्चे ने माना कि वे आईबॉल लीकिंग करते हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो, ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे कॉर्निया में भी संक्रमण हो सकता है।
अगर आईबॉल लीक करने वाले व्यक्ति ने अपना मुंह नहीं धोया है और आईबॉल लीक किया है तो इससे आंखों में एसिड या स्पाइसी चीजें जानें का डर भी बरकरार रहता है।
अमेरिकन अकेडमी ऑफ ऑपथैल्मोलॉजी के डॉक्टर फिलिप का कहना है कि, आईबॉल लीकिंग से मुंह में पाए जाने वाले बैक्टीरिया आँख के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे अंधापन तक हो सकता है।
आई बॉल लीकिंग का एक वीडियो