राजस्थान के कोटा में 107 वर्षीय एक महिला ने आधार कार्ड बनवाया हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आधार कार्ड बनाने के लिए कोटा के सूचना केंद्र में चल रहे शिविर में सज्जन कंवर ने यह कार्ड बनवाया हैं।
कंवर चाहती थी कि उसे भी उसे भी वृद्धों को दी जाने वाली पेंशन मिले। इसके लिए वह बृहस्पतिवार को अपनी 66 वर्षीय बेटी राजेश्वरी का सहारा लेकर सूचना केंद्र पहुंची।
राजस्थान में शायद यह इतनी बड़ी उम्र की पहली महिला हैं जिसने आधार कार्ड बनवाया हैं। मालूम हो कि निर्धन वृद्ध लोगों को आर्थिक सहायता के लिए राज्य सरकार की ओर से पेंशन दी जा रही है।