फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: अपने स्वैग से सुर्खियों में छाया 51 साल का यह निशानेबाज, जीता रजत पदक, जानें

Thu, 01 Aug 2024 06:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर काफी वायरल हो गई है जिसमें वह सफेद रंग की टी शर्ट पहने एक हाथ जेब में डाले निशाना साध रहे हैं। उन्होंने दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जो ओलंपिक निशानेबाजी में तुर्कीये का पहला पदक है ।
विज्ञापन
यूसुफ डिकेच - फोटो : @Olympics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक हाथ जेब में डाले, बिना किसी सुरक्षा गियर के, बिना कोई विशेष लेंस पहने, अपने रोजमर्रा के चश्मे के साथ एकदम सहजता से पेरिस ओलंपिक में रजत जीतने वाले तुर्किये के पिस्टल निशानेबाज युसूफ डिकेच के ‘स्वैग’ के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं। यूसुफ डिकेक ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में रजत पदक जीता है जो ओलंपिक निशानेबाजी में तुर्किये का पहला पदक है।
विज्ञापन


51 साल के इस निशानेबाज की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वह सफेद रंग की टी-शर्ट पहने एक हाथ जेब में डाले निशाना साध रहे हैं। निशानेबाज रोशनी कम करने के लिए वाइजर (आंख के ऊपर टोपी) या बेहतर फोकस के लिए एक आंख पर ब्लाइंडर (पर्दा) पहनते हैं।

यूसुफ बिल्कुल सामान्य ढंग से उतरे और साथी सीवल तरहान के साथ पदक जीता। युसूफ ने कान में पीले इयरप्लग जरूर पहने हुए थे। दरअसल यूसुफ का यही अंदाज है कि वो 2008 बीजिंग से ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। वह वाइजर का इस्तेमाल नहीं करते। भारत के शहजर रिजवी भी बिना वाइजर के खेलते हैं जिन्होंने 2018 मेक्सिको के विश्वकप में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें