फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championship: एशियाड से पहले पहलवान अंतिम पंघाल का जलवा, विश्व चैंपियन को हराया, अंतिम-चार में पहुंचीं

Wed, 20 Sep 2023 08:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड (सर्बिया)।

सार

पंघाल क्वालिफिकेशन दौर में पैरिश के खिलाफ एक समय 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन उन्होंने फिर जबरदस्त वापसी करके 3-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अंतिम पंघाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल (53 किग्रा भार वर्ग) ने क्वालिफिकेशन दौर में बुधवार को यहां अमेरिका की मौजूदा विश्व चैंपियन ओलिविया डोमिनिक पैरिश को हराकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का दमदार आगाज किया। वह इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

पंघाल क्वालिफिकेशन दौर में पैरिश के खिलाफ एक समय 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन उन्होंने फिर जबरदस्त वापसी करके 3-2 से जीत दर्ज की। पंघाल ने अगले दौर में पोलैंड की रोकसाना मार्ता जेसिना को एक मिनट और 38 सेकेंड में ही तकनीकी दक्षता के आधार पर हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फिर उन्होंने तटस्थ खिलाड़ी के रूप में खेल रही रूस की नतालिया मालीशेवा को 9-6 से पराजित कर अंतिम-चार में जगह पक्की की।

पंघाल मुकाबले को बराबरी पर लाईं
अमेरिका की पैरिश शुरू में ही हावी हो गई थी। उन्होंने पंघाल के दाएं पांव को पकड़कर भारतीय पहलवान को नीचे गिराकर दो अंक हासिल किए। इसके बाद भारत की 19 वर्षीय पहलवान का रक्षण काफी मजबूत था और उन्होंने इस तरह के दो अन्य प्रयासों को नाकाम करके पहले पीरियड में आगे कोई अंक नहीं गंवाया। पंघाल ने इसके बाद भी अपना मजबूत रक्षण बरकरार रखा और पैरिश को किसी तरह से हमला नहीं करने दिया।

भारतीय पहलवान ने फिर अमेरिकी खिलाड़ी का बायां पांव पकड़ कर उन्हें नीचे गिराया और दो अंक हासिल करके मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। पैरिश ने इसके बाद निष्क्रिय बने रहने के लिए एक अंक गंवाया। पंघाल ने अपनी इस मामूली बढ़त को आखिर तक बरकरार रखा और जीत हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, अन्य भारतीय दावेदारों को अपने मुकाबलों में हार मिली। मनीषा (62 किग्रा), प्रियंका (68 किग्रा) और ज्योति ब्रेवाल (72 किग्रा) को शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित किए जाने के कारण भारत के सभी पहलवान यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग के ध्वज तले प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें