फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2023: मुक्केबाज लवलीना और हॉकी कप्तान हरमनप्रीत उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे, जानें

Wed, 20 Sep 2023 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वहीं, हरमनप्रीत हॉकी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक हैं।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह शनिवार को चीन के होंगझोउ में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। हालांकि, इसके बाद कई अहम प्रतियोगिताओं में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस साल मार्च में लवलीना ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया, जो उनके नए 75 किलोग्राम भारवर्ग में आया था। वहीं, हरमनप्रीत सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक हैं और वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने ओलंपिक में चार दशक से अधिक लंबे भारतीय हॉकी टीम के पदक के सूखे को तोड़ते हुए टोक्यो खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अपने आप क्वालिफाई करने के लिए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना होगा। इस बार एशियाई खेलों में कुल 655 भारतीय एथलीट प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा दल है। भारतीय दल के दल प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाजवा ने कहा, ''हम आज काफी विचार-विमर्श के बाद इस फैसले पर पहुंचे कि इस बार एशियाई खेलों में दल की अगुआई करने वाले दो ध्वजवाहक हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन होंगे।
विज्ञापन

स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में यह सम्मान हासिल किया था। इस बीच, भारत ने पहले ही एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है, जिसमें पुरुष वॉलीबॉल टीम सबसे अधिक प्रभावित कर रही है। टीम ने मंगलवार को कम रैंकिंग वाली कंबोडिया को 3-0 से हराया था। इसके बाद टीम ने बुधवार को अंतिम पूल मैच में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया जिससे टीम शीर्ष पर रही। वहीं, सुनील छेत्री की अगुआई वाली भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को मंगलवार को मेजबान चीन के खिलाफ 1-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें