फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2024: बारबोरा क्रेजिकोवा ने महिला एकल के फाइनल में पाओलिनी को हराया, जीता करियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम

Sat, 13 Jul 2024 08:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाओलिनी के पास सिंगल्स मेजर जीतने वाली पहली इतालवी पुरुष या महिला बनने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस साल की शुरुआत में पाओलिनी को फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर एक इगा स्वियाटेक से हार मिली थी।
विज्ञापन
बारबोरा क्रेजिकोवा - फोटो : Wimbledon (twitter)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारबोरा क्रेजिकोवा ने शनिवार को फाइनल में जैस्मीन पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन 2024 में महिला एकल का खिताब जीता। क्रेजिकोवा ओपन एरा में विंबलडन में महिला खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की चौथी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले उनकी एक समय की मेंटर याना नोवोत्ना, पेट्रा क्वितोवा और पिछले साल की चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा यह खिताब जीत चुकी हैं। क्रेजिकोवा अब एकल और युगल दोनों में विंबलडन चैंपियन बन गई हैं।
विज्ञापन


पाओलिनी की किस्मत ने नहीं दिया साथ
पाओलिनी के पास सिंगल्स मेजर जीतने वाली पहली इतालवी पुरुष या महिला बनने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस साल की शुरुआत में पाओलिनी को फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर एक इगा स्वियाटेक से हार मिली थी। पाओलिनी पोल के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ पाईं, लेकिन क्रेजिकोवा के खिलाफ उन्होंने कड़ी मेहनत की। हालांकि, फाइनल मैच में वह जीत दर्ज नहीं कर सकीं। पाओलिनी विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली इतालवी महिला बन गईं।

एक घंटे और 56 मिनट तक चले इस मुकाबले में पहला सेट क्रेजिकोवा ने आसानी से जीता। हालांकि, जैस्मीन ने दमदार वापसी की और मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया। तीसरे और आखिरी  सेट में क्रेजिकोवा ने दमदार प्रदर्शन के साथ बाजी मार ली। 
विज्ञापन


क्रेजिकोवा ने जीता दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब
क्रेजिकोवा ने दूसरी बार ग्रैंड स्लैम  खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने 2021 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। वहीं, जैस्मीन भी दूसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने के लिए उतरी थीं। हालांकि, पिछली बार की तरह इस बार भी उनके हाथ खाली रहे। अब तक किसी भी इतालवी खिलाड़ी ने विंबलडन में एकल खिताब नहीं जीता है।

दूसरी बार ग्रैंड स्लैम एकल फाइनल खेलने उतरी पाओलिनी
सेमीफाइनल मैच में क्रेजिकोवा ने 2022 की विंबलडन चैंपियन एलेना को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया था। वहीं, पाओलिनी डोना वेकिच को 2-6,6-4, 7-6 (10-8) से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थीं। पाओलिनी दूसरी बार ग्रैंड स्लैम एकल फाइनल खेलने उतरी थीं। 2016 के बाद यह पहला मौका था जब किसी महिला ने एक सत्र में फ्रेंच ओपन और विंबलडन का फाइनल खेला। फ्रेंच ओपन 2024 में पाओलिनी को इगा स्वियातेक से करारी शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें