फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2024: मेदवेदेव को हराकर अल्काराज की फाइनल में एंट्री, इस दिन खेलेंगे फाइनल

Fri, 12 Jul 2024 09:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेमीफाइनल का पहला सेट हारने के बाद अल्काराज ने वापसी की और 6-7(1), 6-3, 6-4, 6-4 से जीत हासिल कर शीर्ष पर पहुंच गए। अल्काराज रविवार (14 जुलाई) को नोवाक जोकोविच और लोरेंजो मुसेट्टी के बीच होने वाले सेमीफाइनल विजेता से फाइनल में भिड़ेंगे।
विज्ञापन
अल्काराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्लोस अल्काराज ने शुक्रवार को विंबलडन 2024 में पांचवीं वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष एकल सेमीफाइनल में खराब लय में शुरुआत करने के बावजूद, अल्काराज ने हिम्मत दिखाई और विंबलडन में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे। सेमीफाइनल का पहला सेट हारने के बाद अल्काराज ने वापसी की और 6-7(1), 6-3, 6-4, 6-4 से जीत हासिल कर शीर्ष पर पहुंच गए। अल्काराज रविवार (14 जुलाई) को नोवाक जोकोविच से फाइनल में भिड़ेंगे।
विज्ञापन


स्पेन के अल्काराज 21 साल में अपना चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश में जुटे हैं। शुरुआती सेट में उनका प्रदर्शन औसत रहा जिसके बाद उन्होंने स्फूर्ति से वापसी करते हुए आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबला जीत लिया। अल्काराज ने 2022 में अमेरिकी ओपन और पिछले महीने फ्रेंच ओपन में भी जीत हासिल की।

अभी तक ग्रैंडस्लैम फाइनल में उनका रिकॉर्ड 3-0 रहा है और अब खिताब के लिए वह लड़ेंगे। एक साल पहले अल्काराज ने विम्बलडन के सेमीफाइनल में 2021 अमेरिकी ओपन चैम्पियन मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराया था और फाइनल में जोकोविच को पांच सेट में पराजित कर खिताब जीता था।
विज्ञापन


सेंटर कोर्ट में तीसरे वरीय अल्काराज को पांचवें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव से कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। रूस के 28 वर्षीय मेदवेदेव अपने करियर के सातवें ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने की कोशिश में जुटे थे। मेदवेदेव ने शुरुआत में 5-2 की बढ़त हासिल की। लेकिन फिर अपने खेल और गुस्से के कारण परेशानी में पड़ गया।

अल्काराज ने ड्रॉप शॉट से इसे 5-4 कर दिया। इस शॉट को चेयर अंपायर ईवा असदेराकी ने सही करार दिया। मेदवेदेव ने सेट के टाईब्रेकर में इसे अपने नाम किया। अल्काराज ने फिर सही दिशा में आगे बढ़ते हुए आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने मेदवेदेव की गलतियों का फायदा उठाते हुए अपने कौशल के बूते अगले तीन सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें