फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: टेनिस में भारत का खराब प्रदर्शन, मेदवेदेव के आगे नहीं टिके सुमित नागल

Mon, 26 Jul 2021 12:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष टेनिस की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में भारत के सुमित नागल  को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें दुनिया के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव ने सीधे सेटों में हराया। 
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। भारत के सुमित नागल को टेनिस स्पर्धा के पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में सुमित को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव ने शिकस्त दी।  वह पूरे मैच के दौरान सुमित पर हावी रहे। हालांकि इस दौरान सुमित ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। मेदवेदेव ने इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हरा दिया। 

विज्ञापन


यह मैच भले ही मेदवेदेव ने जीता हो लेकिन दिल सुमित नागल ने जीता। रूस के इस शानदार खिलाड़ी के खिलाफ सुमित ने आसानी से हार नहीं मानी। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं थी कि वह दुनिया के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी का सामना कर रहे हैं। हालांकि इस मैच में मेदवेदेव की जीत तय थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने भी उन्हें अच्छी चुनौती दी। 


दुनिया के 160वें नंबर के खिलाड़ी नागल और दूसरे वरीयता प्राप्त के बीच यह मुकाबला एक घंटा और छह मिनट तक चला। मेदवेदेव ने पहले सेट में दो बार जबकि दूसरे सेट में तीन बार नागल की सर्विस तोड़ी। कुल मिलाकर इस मैच में मेदवेदेव का अनुभव नागल पर भारी पड़ा।
विज्ञापन


सुमित नागल ने पहले दौर में उज्बेकिस्तन के डेनिस इस्तोमिन को  6-4, 6-7, 6 से मात देकर भारत की तरफ से ओलंपिक में 25 साल में पुरुष सिेंगल्स स्पर्धा में जीत दर्ज करने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी बने थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें