फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: दिग्गज सेरेना विलियम्स अमेरिकी ओपन से हटीं, हैमस्ट्रिंग की चोट बनी वजह

Wed, 25 Aug 2021 05:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स ने अगले हफ्ते से होने वाले यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनके पैरों में खिंचाव पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स ने अगले हफ्ते से होने वाले यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनके पैरों में खिंचाव पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है, इसलिए वह साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। 

विज्ञापन


छह बार की विजेता विलियम्स चोट की वजह से विंबलडन के पहले दौर से बाहर हो गई थीं। 39 वर्षीय सेरेना अपने 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की इंतजार में हैं, लेकिन फिलहाल चोट से जूझ रही हैं। उन्होंने ओलंपिक और सिनसिनाटी ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया था।  

सेरेना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'डॉक्टरों और स्वास्थ्य टीम से विमर्श के बाद मैंने चोट को पूरी तरह से ठीक होने के लिए समय देने का फैसला किया है और इसलिए अमेरिकी ओपन से नाम वापस लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सेरेना से पहले स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल और गत चैंपियन डॉमिनिक थिएम भी चोट की वजह से अपना नाम वापस ले चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें