फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाकहोम ओपन: पॉल अब टियाफो का करेंगे सामना, शापोवालोव व फेलिक्स भी अंतिम 4 में

Sat, 13 Nov 2021 05:51 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टाकहोम।

सार

पॉल का सामना अब अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो से होगा जो डैन इवान्स को 1-6, 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
tennis - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टॉमी पॉल ने दुनिया के पूर्व नंबर एक ब्रिटेन के एंडी मरे के वापसी के प्रयास को विफल करते हुए 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर स्टाकहोम ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। आठवीं वरीयता प्राप्त टॉमी तीन हफ्ते में दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह इरेस्ट बैंक ओपन के फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पॉल का सामना अब अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो से होगा जो डैन इवान्स को 1-6, 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। इससे पहले फेलिक्स ऑगर एलियासिमे ने बोटिक पर 6-4 6-3 की जीत से सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की थी जिसमें उनका सामना गत चैंपियन डेनिस शापोवालोव से होगा जिन्होंने आर्थर रिंडर्कनेक को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया था। एजेंसी

मरे एक दिग्गज हैं। मैंने अपना श्रेष्ठ खेल दिखाया और बीच में अपने कोच की तरफ भी देखा कि यह मैच में जीत सकता हूं।- टॉमी पॉल  

कोर्डा और नाकाशिमा के बीच जेन एटीपी का सेमीफाइनल
सेबेस्टियन कोर्डा और ब्रैंडन नाकाशिमा के बीच नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल का सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन दोनों ने अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच जीते। कोर्डा ने लारेंजो मुसेटी 4-2, 4-3, 4-2 से हराया। इससे पहले नाकाशिमा ने होल्गर रूने को 3-4, 4-1, 4-1, 4-3 से हराया। शीर्ष वरीय कार्लोस अल्कारेज ग्रुप में पहले स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें